Maharajganj Times

Maharajganj : होली पर जिलाधिकारी समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने जनपदवासियों को दी शुभकामनाएं

Maharajganj
Thursday, 13 Mar, 2025
0
461

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- रंगों और उमंग का पर्व होली को लेकर महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी जनपदवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के महत्व को रेखांकित करते हुए शांति और सद्भाव के साथ त्योहार मनाने की अपील की। जिलाधिकारी अनुनय झा ने अपने संदेश में कहा कि होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने का पर्व है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि वे इस त्योहार को उल्लास और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचाएं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशियों और नई ऊर्जा का संचार करेगा। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने भी जनपदवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व प्रेम और खुशी का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की असुविधा या अशांति पैदा करने वाले कार्यों से बचें और होली को सौहार्दपूर्वक मनाएं।